हल्द्वानीः आयुक्त दरबार पहुंचा अतिक्रमण का मामला, हुई त्व‌रित कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शिवकालोनी हल्द्वानी में लोगों की शिकायत पर अवैध अतिक्रमण से सरकारी भूमि को मुक्त कराया। यह कार्रवाई शिवकालोनी के वैलेजली हॉल के समीप स्थित सिविल कोर्ट के पास हुई, जहां लंबे समय से मलवे और गंदगी का ढेर लगा हुआ था और कुछ लोग उस पर अतिक्रमण कर रहे थे। इस भूमि को पार्क बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन संपन्न: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रखी आधारशिला

शिकायत का संज्ञान लेते हुए आयुक्त दीपक रावत ने नगर आयुक्त ऋचा सिंह को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि पूर्व में भी इस भूमि पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे नगर निगम द्वारा हटा दिया गया था। अब पुनः किए गए अतिक्रमण को भी नगर निगम ने हटा दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि फिर से अतिक्रमण किया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आयुक्त दीपक रावत ने अतिक्रमण के मुद्दे पर कहा कि सभी सरकारी भूमि की नियमित निगरानी की जाए। यदि कहीं अतिक्रमण हो तो उसे तुरंत हटाया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Ad_RCHMCT