यहां देर रात नदी में जा गिरी कार, सुबह चला घटना का पता, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। तल्ला रामगढ़ में देर रात अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। बुधवार घटना का पता चला तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ नेकाना निवासी गोविंद सिंह कार्की 48 पुत्र स्व. देव सिंह कार्की मंगलवार बीती रात 12 बजे कार से घर जा रहा था। नेकाना पुल के पास अनियंत्रित होकर कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। गोविंद कार में अकेला था। रात का समय होने से किसी को दुर्घटना का पता नहीं लग पाया। सुबह प्रधान पति व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-प्रदेशवासियों को अपने जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात,पढ़े

पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। प्रधान पति रोहित नेगी ने बताया गोविंद के तीन बच्चे माता व पत्नी हैं। रामगढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शव वाहन में फंसा था। रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।