चमोली में एकाएक अलकनंदा में जा गिरा पुल का ढ़ांचा, दो मजदूर नदी में बहे

ख़बर शेयर करें -

 चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा करने के दौरान हादसा हो गया। यहां पुल का ढ़ांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है। पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

बताया जा रहा है कि पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा में बह गए।

Ad_RCHMCT