यहां पैसा डबल करने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भोली भाली जनता के साथ ठगी करने वाले कई गैंग आज के समय में सक्रिय घूम रहे है जिनका सिर्फ मकसद भोली भाली जनता को किसी भी प्रकार से ठगना है वही बात करें क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले उधम सिंह नगर जिले की तो यहां पर उधम सिंह नगर पुलिस ने पैंसा डबल कर गुमराह कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में एक महिला भी शामिल है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि डबलिंग गैंग के सरगना इंद्रपाल के नेतृत्व में करनैल सिंह, कुलविंदर कौर, सोहन सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमेज सिंह को जानकारी हुई की नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले ही एक व्यक्ति जिसका नाम अमरीक सिंह है। उसकी माता गुरमीत कौर ने हाल ही में अपनी जमीन बेची है और उसके पास लाखों रूपए हैं। जानकारी प्राप्त होने पर उपरोक्त षणयंत्रकारियों ने एक योजना बनाई और गुरमीत कौर और उसके पुत्र अमरीक सिंह को पैसे डबल करने का झांसा दिया और एक विशेष प्रकार की विधि को बताया और उस विधि में प्रयोग होने वाले सामान के बारे में बताया। जिसमें पकड़ी गयी गैंग के लोग कागज, सियाही, शीशे आदि जैसी वस्तुओं का प्रयोग होना बताते हुए अमरीक सिंह और उसकी माता को झांसे में ले कर लाखों की नकदी उनसे ठग ली। जिसे गैंग का ही एक करनैल सिंह अपने घर ले गया। इसी प्रकार की ठगी इन लोगों ने अन्य जगहों पर भी अंजाम दी हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  चलती फुर्ती, थम गई लूट — हल्द्वानी पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया कमाल


गिरफ्तार किये गए 6 आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया की गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में से 3 अभियुक्त हिस्ट्रीशीटर हैं जिनपर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पकडे गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक दोनाली बन्दूक, ठगी में प्रयोग होने वाला शीशा और करीब 8 लाख रुपये की नकदी जब्त की है। एक महिला आरोपियों सहित ठगी के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूरे मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने टीम को पांच हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का आह्वान, युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील
  • बरामद सामान-


1- 08 लाख रुपए ( 500/- रुपए के 1600 नोट)
2- 1130 भूरे रंग के नोटनुमा काग़ज़ के टुकड़े
3- 483 सफ़ेद रंग के नोटनुमा काग़ज़ के टुकड़े
4- एक लाईसेंस बंदूक़ 12 बोर 02 नाली काले रंग की व एक लाईसंस बुक !
5- एक पारदर्शी शीशा ( डब्लिंग मशीन)
6- एक फूलदार चादर
7- एक स्विफ़्ट कार UK07 BM- 9065

गिरफ़्तार अभियुक्तगण-
1- (गेंग लीडर) इन्द्रपाल सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी वनगवा थाना खटीमा उम्र- 40 वर्ष
2- (हिस्ट्रीशीटर) करनैल सिंह पुत्र साईया सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता उम्र- 59 वर्ष
3-सोहन सिंह पुत्र चिंता सिंह निवासी नौगवां ठग्गू थाना खटीमा उम्र- 35 वर्ष
4- बलविंदर सिंह पुत्र संतोक सिंह निवासी विजयपुर पकड़िया चौकी मझौला थाना नयूरिया ज़िला पीलीभीत उo पo उम्र- 40 वर्ष।
5- गुरमेज सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम रगुलिया थाना खटीमा उम्र- 42 वर्ष
6- कुलविंदर कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी थाना नानकमत्ता उम्र- 55 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  जेल से छूटा और फिर फर्राटाः  हल्द्वानी पुलिस के जाल में फंस गया नशा तस्कर

पुलिस टीमः-
1-थानाध्यक्ष केo सीo आर्य
2-उo निo जावेद मालिक
3-उo निo शंकर सिंह बिष्ट
4-उo निo बिजेंद्र कुमार
5-उo निo दरबान सिंह
6-उo निo मंजू पवार
7- हे0 का0 प्रो0 48 पूरन सिंह
8- कानि0 08 लोकेश तिवारी
9-कानि0 106 पूरन सिंह
10-कानि0 674 राजकुंवर सिंह
11-कानि0 1062 प्रकाश आर्या
12-कानि0 406 यशवंत सिंह
13-कानि0 1178 गिरीश चंद्र
14- कानि0 98 नवनीत कुमार
15-म0 का0 309 बीना कोहली
16-कानि0 1102 राजेश कुमार
17-कानि0 621 तारादत्त
18- म0 का0 1100 विद्या रानी
19- क़ानि० 229 रमेश भट्ट

Ad_RCHMCT