बड़ी खबर-यहां आयोग ने सुधारी गलती, इतने परिक्षार्थियों को मिल गया मेंस का मौका

ख़बर शेयर करें -



उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के जरिए एक परीक्षा के परिणामों में किए गए एक परिवर्तन के चलते 452 परिक्षार्थियों को फायदा मिल गया और वो सभी मेंस की परीक्षा के लिए अर्ह हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्


दरअसल हाल ही में आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा जारी किया था। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र सीरीज ए के सवाल नंबर – 150 में क्लर्किअल मिस्टेक यानी लिपकीय त्रुटि के चलते सवाल का गलत जवाब अंकित कर दिया गया। सही जवाब था B और अंकित हो गया D.

आयोग ने 26 मई को आए इस रिजल्ट को सुधार कर जारी किया और इस एक सवाल के जवाब में गलती को मानते हुए सुधार कर रिजल्ट जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति


अब नए रिजल्ट के अनुसार अलग अलग पदों के कुल 452 अभ्यर्थियों को इस गलती सुधार का फायदा मिला और वो मेंस की परीक्षा के लिए योग्य हो गए हैं।

Ad_RCHMCT