ब्रेकिंग-विजय संकल्प यात्रा में भाजपा ने भरी हुंकार,द्वाराहाट, विधानसभा के प्रत्याशियों ने दिखाई अपनी दमखम,मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।।

ख़बर शेयर करें -

विजय संकल्प यात्रा में भाजपा ने भरी हुंकार , द्वाराहाट, विधानसभा के प्रत्याशियों ने दिखाई अपनी दमखम, मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

चौखुटिया (गणेश जोशी)-भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का शुक्रवार देर शाम क्षेत्र में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा शनिवार की सुबह चौखुटिया से मासी होते हुए सल्ट विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना हुई।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में मुख्य वक्ता केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर बुलंदियों पर है। पूरे विश्व में देश का मान, सम्मान और गौरव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,तीन की मौत

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और जम्मू कश्मीर में 370 को खत्म कर नया इतिहास रचा गया है। उक्त धारा को खत्म करने से पाकिस्तान के साथ ही विपक्ष भी परेशान है जो पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई गई हाम स्टे योजना को उत्तराखंड के लिए वरदान बताया है। उन्होने कहा कि इस योजना में राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार का भी विशेष फोकस है।

इससे रोजगार के साधनों में इजाफा होने के साथ ही पलायन पर भी विराम लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में प्रदेश की होम स्टे योजना पूरे देश के लिए उदाहरण बने।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद-स्कूटी सहित गधेरे मे मिला गुमशुदा शिक्षक का शव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा व पर्यटन के क्षेत्र में भी देश नई ऊंचाईयों को छूं रहा है। सेना को हर क्षेत्र में आतम निर्भर बनाया गया है। सेना के साजो सामान का निर्माण देश में ही हो रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में अछूते रहे गए क्षेत्रों व गांव ,कस्बों की जानकारी जुटाकर उन्हें भी पर्यटन के लिहाज से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की हुई बैठक,नये सदस्यों को दिलाई सदस्यता

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, मासी मंडल अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, मुकेश पांडे, बलवंत नेगी, विनोद छिमवाल, संजय कठायत, सुरेंद्र मनराल, अनिल शाही, पूरन संगेला, कैलाश भट्ट, यात्रा के संयोजक पुष्कर काला, रमेश बहुगुणा, चंदन बिष्ट, महेश नयाल, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे। भिकियासैण,साल्दे में भी भाजपा के विजय संकल्प यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ सभी प्रत्याशियों ने दमखम के साथ भीड़ जुटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।