चमोली-नंदप्रयाग घाट मार्ग पर 2 दिन से लापता व्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने किया रिकवर।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF टीम को आपदा कंट्रोल रूम चमोली से सूचना प्राप्त हुई कि नंदप्रयाग घाट मार्ग पर, एक व्यक्ति का शव खाई में पड़ा हुआ है। जो कि दो-तीन दिनों से लापता था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चूँकि खाई अत्यधिक गहरी है ,अतः शव को बाहर निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की अवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट गौचर से मुख्य आरक्षी मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त शव बहुत गहरी खाई में गिरा हुआ है, एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक नाम खेमानंद पुत्र श्री लीलानंद निवासी नवला चमोली उम्र 45 वर्ष के शव को रिकवर कर मुख्य मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी को सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT