विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठग ली लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पस्तोला, भीमताल निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह ने कहा है कि वह चोरगलिया में किराए के कमरे में रहकर सितारगंज की एक फैक्ट्री में काम करता है। इस बीच उसकी मुलाकात गुरजिंदर सिंह नामक सख्श से हुई। गुरजिंदर ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और इस्लाम नगर, नानकमत्ता में रहने वाले सिमर सिंह का नंबर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

सिमर सिंह ने उसे बताया कि वह उसे बहरीन में नौकरी दिला देगा। इसमें करीब 3.80 लाख का खर्चा आएगा। इस पर उसने अलग-अलग किश्तों में सिमर सिंह को करीब 1.60 लाख की रकम दे दी। इसके बाद उसे बहरीन भेजा गया। जहां अशरफ नामक व्यक्ति उसे एयरपोर्ट से लेकर गया किराए के रुम पर ले गया और उसके पैसे व पासपोर्ट बीजा ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

जहां उसे नौकरी का फर्जी दस्तावेज तैयार कर दे दिया गया। आरोप है कि वहां पर आरोपित उससे और पैसों की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। किसी तरह वह अपना पासपोर्ट आरोपितों के कब्जे से चोरी कर भागकर वापस घर लौटा। पीड़ित का कहना है कि जब उसने सिमर सिंह से पैसे वापस देने को कहा तो वह धमकाने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT