यहां पान के खोमचे में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सिंधी चौराहे के पास पान भंडार में देर रात भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक अंदर रखा सामान स्वाहा हो गया। 

जानकारी के अनुसार सिंधी चौराहे में वरूण तेजवानी की पान भंडार नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। इसके कुछ देर बाद रिक्शा चालकों ने उन्हें खोखे से धुआं उठने की सूचना ‌दी। आनन-फानन में वरूण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल पाइ। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल के दो वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान स्वाहा हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

इतना ही नहीं आग से पान के खोखे के ऊपर बने होटल के शीशे भी टूट गए। दुकान स्वामी तेजवानी के अनुसार आग से फ्रिज, काउंटर समेत अन्य सामान जल गया। इस अग्निकांड में करीब 13 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अन्यथा किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Ad_RCHMCT