उत्तराखंड में नशे पर करारा प्रहार, भारी मात्रा में गांजा बरामद, चचेरे भाई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील में चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर सब्जी की आड़ में पहाड़ से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16.895 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

यह कार्रवाई रानीखेत पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में की गई। सल्ट पुलिस ने चिमटाखाल–मरचूला सड़क मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन (UK01-CA-0780) को रोका गया।

वाहन में सवार चालक विशाल सिंह और परिचालक भूरे ने पूछताछ में वाहन में सब्जी ले जाने की बात कही। हालांकि पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। जब पायदान के पास रखे कट्टों की तलाशी ली गई, तो उनमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

पुलिस ने मौके पर ही गांजा और वाहन को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही, पिकअप वाहन को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की बड़ी कामयाबी: 3 करोड़ की हेरोइन बरामद, बड़ा तस्कर गिरफ्तार!

थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बदायूं (उत्तर प्रदेश) के वजीरगंज क्षेत्र और रामनगर (नैनीताल) के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सराईखेत से गांजा लाकर रामनगर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा आरोपियों को किसने और कहां से सप्लाई किया। मामले की गहन जांच जारी है।

Ad_RCHMCT