उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात, युवक ने ताई की कर दी हत्या, ताऊ गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोमवार रात एक युवक ने आपा खोते हुए अपने ताऊ और ताई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में ताई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

यह घटना कोटद्वार के एक मोहल्ले की है, जहां लंबे समय से जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवक ने गुस्से में आकर ताऊ-ताई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद ही 108 एंबुलेंस को कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल ताऊ का अस्पताल में उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर विवाद पहले भी कई बार सामने आ चुका था, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह विवाद हिंसा की सीमा तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद ही हमले की वजह के तौर पर सामने आया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच जारी है।

Ad_RCHMCT