तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा, उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर मैदानी इलाके तेज धूप और गर्म हवाओं से तप रहे हैं, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है, जिससे कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

हरिद्वार जिले में मौसम विभाग ने आज शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। दूसरी ओर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में आकाशीय बिजली, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। यहां 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

मौसम विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखें और खराब मौसम की स्थिति में खुले स्थानों में जाने से बचें।

Ad_RCHMCT