काशीपुर-(ब्रेकिंग) महिला को मारी गोली हुई गंभीर घायल,मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – यहाँ एक महिला को अज्ञात युवक द्वारा गोली मारकर गंभीर रुप से घायल करने से इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार दूध लेने जा रही महिला को अज्ञात युवक ने पीछे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौका पाकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण उसे एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एनडीपीएस एक्ट के 1 वारण्टी को आवास विकास, काशीपुर से किया गिरफ्तार

शुक्रवार को कामिनी पुत्री धर्मवीर की शादी 2018 में खुर्जा के रवि नामक युवक से हुई थी। दो वर्षों से पति से विवाद के चलते कामिनी अपने मायके महुआखेड़ा गंज में रह रही है। आज सुबह वह अपनी बहन के साथ दूध लेने जा रही थी कि अहरपुरा रोड पर बिजलीघर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी जो उसकी गर्दन में जाकर लगी। गोली लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हल्द्वानी रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की अफीम के साथ दो ‌गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही आईटीआई थाना इंचार्ज विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस कामिनी पर गोली चलाने वाले की तलाश में जुट गई है।वहीं क्षेत्र मे इस घटना से हड़कंप मच गया वहीं पुलिस ने भी मौके का मुआयना कर जांच कर रही है।