BREAKING-इस कार्य हेतु,कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी रहेगी निरस्त,इन गाडियों का शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजनेट,रि-शिड्यूल एवं निरस्तीकरण किया जाएगा,देखिए पूरी लिस्ट।।

ख़बर शेयर करें -

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल,

बरेली 3 दिसम्बर, 2021- इज्जतनगर मंडल पर इज्जतनगर-भोजीपुरा स्टेशनों के मध्य किमी सं. 306/6-7 पर स्थित समपार संख्या 233/बी (बिल्वा फाटक) पर सीमित ऊँचाई वाला पुल (एल.एच.एस.) का निर्माण के निमित कान्क्रीट बाक्स रखने हेतु 04 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 6.00 से दोपहर 12.00 तक 6 घण्टे का यातायात ब्लाक प्रदान किया गया है। फलस्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेट, शार्ट ओरिजनेट, शार्ट ओरिजनेट,
रि-शिड्यूल एवं निरस्तीकरण किया जाएगा:-
शार्ट टर्मिनेट
05386 एवं 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी सवारी गाड़ियों को भोजीपुरा में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा अर्थात ये गाड़ियां भोजीपुरा से बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

05335 काशीपुर-कासगंज सवारी गाड़ी को लालकुआ में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी लालकुआ- कासगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजनेट
05321 बरेली सिटी-टनकपुर सवारी गाड़ी (डेमू) को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी-भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

05329 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

05351 बरेली सिटी-काशीपुर सवारी गाड़ी (डेमू) को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

05327 बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी को भोजीपुरा से शार्ट ओरिजनेट किया जाएगा अर्थात यह गाड़ी बरेली सिटी- भोजीपुरा के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रि-शिड्यूल

15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को टनकपुर से 100 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।
05369 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी को कासगंज से 140 मिनट रि-शिड्यूल कर प्रस्थान करेगी।

निरस्तीकरण

  1. 15061 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

उक्त समपार का वैकल्पिक मार्ग बिल्वा गाँव स्थित बड़ा बाई पास के उपरिगामी पुल से होगा। जनमानस को हुई असुविधा के लिए रेल प्रशासन को खेद है।

Ad_RCHMCT