रामनगर-(ब्रेकिंग) दाबका मे आज से बजेंगे फावड़े,बेलचे,उपखनिज के लिए खुली दाबका नदी,रीबन काटकर हुआ शुभारंभ,खनन कारोबारियों के चेहरे पर आई खुशी।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी।

रामनगर – खनन व्यवसायीयों के लिए अच्छी खबर यह है की शुक्रवार को उपखनिज के लिए दाबका नदी का शुभारंभ हो गया है।

बता दें कि आज से उपखनिज कार्य का शुभारंभ हो गया है। दाबका नदी का क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा, डीएफओ बलवंत सिंह साही, डीएलएम धीरेश बिष्ट ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गिनाईं उपलब्धियां, पेयजल और सड़कों के लिए बीरोंखाल में करोड़ों की योजनाओं को मंजूरी

ज्यादा जानकारी देते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि इस बार दाबका नदी में उपखनिज काफी मात्रा में है, उन्होंने कहा कि पिछली बार दाबका नदी में उपखनिज निकासी का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वह लगभग 386000 घन मीटर का था, जिसमें से केवल 86000 घन मीटर ही निकासी हो पाई थी। उन्होंने कहा कि इस बार का अभी खनिज निकासी का दाबका नदी से उपखनिज निकासी का घनमीटर तय नहीं हो पाया है, जल्द ही देहरादून से टीम आकर इसका लक्ष्य निर्धारित करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि कोसी नदी में अभी पानी ज्यादा है, जैसे ही पानी कम होता है दिसंबर अंतिम सप्ताह तक कोसी नदी को भी उपखनिज के लिए खोल दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुए दाबका नदी में उपखनिज का कार्य 2022 मई के अंतिम तारीख तक चलेगा। वहीं दाबका गेट खुलने से खनन कारोबारियों के चेहरे पर आई खुशी।

Ad_RCHMCT