जानिए कैसे रातों-रात एक चाय वाला बना करोड़पति,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़।यहां के बेरीनाग राईआगर मैं चाय की दुकान चलाने वाले हरीश कन्हैया ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वह एक रात में करोड़पति बन जाएंगे, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में मोबाइल गेम dream11 के माध्यम से हरीश ने एक करोड़ रुपए जीते हैं। रातो रात करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है और उनका खुशी का ठिकाना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

दरअसल आईपीएल में हरीश रोज dream11 में टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते थे हरीश की राईआगर चौराहे में चाय की दुकान है बुधवार को भी उन्होंने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच में ₹49 में ड्रीम इलेवन की टीम बनाई। और यह रात उनके लिए छप्पर फाड़ कर धनवर्षा वाली रात साबित हुई उनकी चुनी हुई टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और उन्होंने 1करोड़ रुपए जीते।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन, रोजगार और पर्यावरण: बजट 2026 में उत्तराखंड की नई पहचान


जैसे ही हरीश को इस बात की जानकारी मिली कि वह एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा अब टैक्स काटने के बाद उनके खाते में ₹70 लाख की धनराशि आएगी हरीश का कहना है कि वह आगे भी चाय की दुकान चलाते रहेंगे।

Ad_RCHMCT