रामनगर- तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा प्रस्तावित चांदनी पर्यटन सफारी जोन के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत का आयोजन का पर्यटन जोन की जोरदार मुखाफत की। ग्राम क्यारी व ग्राम छोई के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य भगवान सिंह रौतेला की अध्यक्षता व पूर्व ग्राम प्रधान पीयूष बिष्ट के संचालन में ग्राम गैबुआ खास में आयोजित पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि नया चांदनी पर्यटन जोन खोले जाने से वन्य जीवों के वासस्थल पर दुष्प्रभावों के साथ ही उनकी शांति व एकाग्रता पर असर पड़ेगा।
वन्य जीव चिड़चिड़े होकर आबादी की ओर आकर ग्रामीणों की फसलों, मवेशियों तथा उनकी जान के लिए खतरा साबित होंगे।
इस दौरान पर्यटन जोन के विरोध में वन विभाग के मुख्यालय घेराव की भी घोषणा की गई। मौके पर नवीन सती, माया गोस्वामी, डा. निशान्त, मयंक तिवारी, नवीन उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद रहे।
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2024/01/Ad-GirijaParamedical.jpeg)
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2023/06/Ad-RenaissanceCollege-4.jpeg)
![](https://corbetthalchal.in/wp-content/uploads/2023/06/Ad-TulsiPustakBhandar.jpeg)