स्वागत समारोह के दौरान सीएम धामी की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, जांच के आदेश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। लंदन के सफल दौरे से लौटे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्वागत में बन्नू स्कूल रेसकोर्स में बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर एसएसपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन इस दौरान स्वागत समारोह में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां देखते ही देखते भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। भीड़ के कारण यहां स्थिति संभालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

Ad_RCHMCT