संदिग्ध अवस्था में हुई विवाहिता की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हत्या के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं इसी क्रम में एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जितने सामने आ रहे हैं जानकारी के अनुसार बता दे उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में भूरारानी निवासी विवाहिता की मौत हो गई । इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-सड़क मार्ग बन्द होने की गलत रिपोर्टिंग करने पर एई पीडब्ल्यूडी को जिलाधिकारी की कड़ी फटकार


रवींद्रनगर श्याम टाकीज रोड निवासी 28 वर्षीय संगीता का विवाह दो साल पहले भूरारानी सरस्वती कालोनी निवासी नरेंद्र के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। शनिवार सुबह अचानक संगीता को दौरे पड़ने लगे और वह गिर गई। यह देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में संगीता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इसका पता चलते ही संगीता की मां विमला देवी और भाई शन्नी भी अस्पताल पहुंच गए, जहां संगीता की लाश देखकर स्वजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान संगीता की मां विमला देवी और भाई शन्नी का आरोप था कि उसके ससुराली उसका उत्पीड़न करते थे। कुछ दिन पहले संगीता घर आई थी। नवरात्र शुरू होते ही तीन-चार दिन पहले वह वापस ससुराल चली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने संगीता की पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। उसके कान से खून भी बह रहा है। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों ने आवारा जानवरों से निजात दिलाने को लेकर तहसील लालकुआं में किया प्रदर्शन,आक्रोश 


मृतका के स्वजनों के मुताबिक, संगीता के ससुराली उसे परेशान किया करते थे। शुक्रवार रात भी संगीता ने पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल की थी। इससे पहले भी संगीता ने डेढ़ माह पहले पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल कर ससुरालियों की शिकायत की थी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने ससुरालियों को डरा धमकाकर मामला शांत करा दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) विजिलेंस ने सहायक अभियन्ता को 10,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

इस दौरान मृतका की सास जशोदा ने बताया कि संगीता को दौरे पड़ते थे। शनिवार सुबह भी उसे दौरे पड़े और वह गिर गई, जिसके बाद वे लोग उसे अस्पताल ले आए। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।