अधेड़ ने पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के गरूड़ क्षेत्र में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां एक अधेड़ ने चाकू से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरुड़  थाना बैजनाथ के गगरीगोल कस्बा निवासी एक अधेड़ ने अपनी पत्नी को रात में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना गुरुवार रात की है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

सूचना मिलते ही एक घंटे बाद सीईओ बागेश्वर मौके पर पहुंचे। जबकि थाना बैजनाथ पुलिस सीईओ के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Ad_RCHMCT