महिला तस्कर गिरफ्तार! 2.5 किलो गांजा बरामद, कीमत 1 लाख रुपये

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

 इसी क्रम में देहरादून की सहसपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 2 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

गिरफ्तार अभियुक्ता ससो उर्फ रसो पत्नी दीवान नाथ (40 वर्ष), निवासी सपेरा बस्ती, चोरखाला, सहसपुर है। उसके कब्जे से बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। अभियुक्ता के खिलाफ थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सभी थाना क्षेत्रों में नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दून पुलिस इसी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है।

Ad_RCHMCT