उत्तराखंडः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर जल्द होगा बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने मानदेय में 1600 रुपये तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 14 नवंबर से लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। उनका कहना है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। जब तक यह नहीं होता, तब तक उनका मानदेय 9,300 रुपये से बढ़ाकर 24,000 रुपये किया जाए। इसके अलावा, विभाग में खाली सुपरवाइजर पदों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भरा जाए और सेवानिवृत्ति पर पेंशन की सुविधा दी जाए। महिला कल्याण कोष से मिलने वाली एकमुश्त राशि भी कम से कम 5 लाख रुपये करने की मांग है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

सरकार ने 2024 में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार कर रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अनुसार समिति की कुछ बैठकें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुशीला खत्री ने बताया कि शासन के साथ हुई बैठक में सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 1 लाख रुपये देने और हर साल इसमें 5 प्रतिशत वृद्धि करने पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही सुपरवाइजर पदों के लिए भी जल्द आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT