बड़ी खबर-(रामनगर) मांस प्रकरण, वांछित अभियुक्त खताड़ी से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- गत 23 अक्टूबर 2025 को छोई क्षेत्र में हुई सनसनीखेज घटना के मुख्य वांछित अभियुक्त शारिक पुत्र रईश, निवासी रेलवे कॉलोनी, कोतवाली रामनगर को पुलिस ने खताडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरी घटना के पीछे शारिक का ही हाथ था। उसने एक निजी वाहन में गोमांस होने की झूठी सूचना सोशल मीडिया व कुछ लोगों को देकर भीड़ इकट्ठा कराई थी। इसी अफवाह के आधार पर उग्र भीड़ ने वाहन को रोककर तोड़फोड़ की और चालक व परिजनों पर हमला कर दिया था। इस घटना में कई लोग घायल हुए थे तथा सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कॉल डिटेल्स व गवाहों के बयानों के आधार पर शारिक की भूमिका का पता लगाया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

पुलिस का कहना है कि झूठी अफवाह फैलाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT