सीएम धामी का बुधवार को हल्द्वानी दौरा, जानें पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय कार्यक्रम के तहत सीएम धामी 3 दिसंबर (बुधवार) को हल्द्वानी आएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

सूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट, उधमसिंह नगर से प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे स्टेडियम हैलीपैड, गौलापार पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:45 बजे ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ, काठगोदाम में आयोजित पूर्व अर्द्ध-सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

सम्मेलन के समापन के बाद, मुख्यमंत्री अपराह्न 12:45 बजे ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ, काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर 01:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज प्रेक्षागृह, हल्द्वानी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

कार्यक्रमों के पश्चात, मुख्यमंत्री अपराह्न 2:00 बजे एमबीपीजी कॉलेज प्रेक्षागृह, हल्द्वानी से एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ad_RCHMCT