हल्द्वानी बनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट का फैसला टला, इस दिन होगी अगली सुनवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अंतिम फैसला आने की संभावना के बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन मामले में आज सुनवाई एसआईआर (Special Investigation Report) पर लंबी बहस के कारण नहीं हो पाई। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 9 दिसंबर तय की है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्रशासन ने पहले ही संभावित फैसले के मद्देनजर क्षेत्र में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था कर दी थी। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और उपद्रव फैलाने की योजना बनाने वाले 23 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

यह मामला 2023 से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उस वर्ष नैनीताल हाईकोर्ट ने एक पीआईएल पर सुनवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय विरोध और लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के कारण कार्रवाई स्थगित हो गई। तब से मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

Ad_RCHMCT