उत्तराखंड में मां-बेटी की रहस्यमयी मौत,  पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के श्यामपुर क्षेत्र में मां और बेटी की मौत हो गई। इस घटनाक्रम ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलू से इस मामले की गहन जांच कर रही है। खास बात यह है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस के अनुसार, यह घटना श्यामपुर के गैंडीखाता क्षेत्र में घटित हुई, जहां सुबह-सुबह मां-बेटी ने अपनी जान दे दी। मृतकों में रोहताश सैनी की पत्नी विमला देवी और उनकी बेटी काजल शामिल हैं। घटना के समय रोहताश सैनी अपने बेटे के साथ काम पर गया हुआ था, जबकि उनकी बहू अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह घर लौटी, तो दरवाजा बंद पाया। इसके बाद, उसने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा खोला। घर के अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए क्योंकि मां-बेटी दोनों ने आत्महत्या कर ली थी। तुरंत ही इस घटना की सूचना श्यामपुर पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि काजल लंबे समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थी और दवाइयां भी ले रही थी। वह अपनी मां के साथ काफी समय बिताती थी और दोनों के बीच गहरा संबंध था। हालांकि, फिलहाल घरेलू विवाद या किसी अन्य कारण की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

 पुलिस अब मामले की पूरी तरह से जांच कर रही है और घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे मां-बेटी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।

Ad_RCHMCT