फिर बदलेगा उत्तराखंड मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान में लापरवाही पर कड़ा रुख: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति वाले जिलाधिकारियों को 'प्रतिकूल प्रविष्टि' देने के दिए निर्देश

15 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में शोक की लहर: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस मौसम के बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है और स्थानीय यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Ad_RCHMCT