बिग ब्रेकिंग-रामनगर सिंचाई नहर में सीवेज पानी छोड़े जाने की शिकायत पर एसडीएम राहुल शाह के निर्देश पर रिजॉर्टो का औचक निरीक्षण, मिले प्रमाण, मामला दर्ज

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in

रामनगर- सिंचाई नहर में सीवेज पानी के छोड़े जाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एसडीएम रामनगर राहुल शाह के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर के ढिकुली के 2 रिजॉर्ट का अचौक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

निरीक्षण रामनगर स्थित ज़ाना बुटीक रिजॉर्ट और क्लब महिंद्रा रिज़ॉर्ट में किया गया, संयुक्त टीम में कुलदीप पांडेय, तहसीलदार रामनगर, जगत नारायण सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग रामनगर, योगेश रावत, अनुश्रवण सहायक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हल्द्वानी एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

निरीक्षण के दौरान अवैध निष्कासन के प्रमाण मिले, जिसके आधार पर सार्वजनिक उपद्रव (पब्लिक न्यूसेंस)  के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए   के बीएनएसएस की धारा 163 में मामला दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Ad_RCHMCT