नैनीतालः लंबी बीमारी के चलते एएसआई का निधन, शोक

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस के रिजर्व पुलिस लाईन में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक अमरनाथ का बीती रात कैंसर से जूझते हुए निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के निवासी थे और पिछले कई महीनों से हायर सेंटर पीजीआई लखनऊ में कैंसर का इलाज करा रहे थे। उनके निधन के बाद नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में विकास कार्यों की समीक्षा, विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमरनाथ ने वर्ष 1995 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद से करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वे उत्तर प्रदेश के जालौन, उन्नाव, देहरादून, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

नैनीताल पुलिस कप्तान  प्रहलाद नारायण मीणा ने अपर उपनिरीक्षक के निधन पर उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके योगदान को सराहा। अंतिम संस्कार के पहले, अमरनाथ के पार्थिव शरीर को सुसज्जित सेरेमोनियल गार्ड के साथ शोक सलामी दी गई। नैनीताल पुलिस परिवार उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

Ad_RCHMCT