नैनीताल-यहाँ सेल्फी लेने के चक्कर में पैर फिसलने से खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल –

जनपद पुलिस नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि काठगोदाम थाना क्षेत्र में सराय खान रोड के पास एक युवक खाई में गिर गया है। जिसे बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ टीम की अवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कौन बना सबसे ताकतवर मंत्री? विभागों के बंटवारे ने खोले कई बड़े राज

एसडीएफआरएफ रेस्क्यू टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला की उक्त युवक सेल्फी लेने के लिए रोड के किनारे गया था। अचानक पैर फिसलने के कारण उक्त युवक लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक तुषार कुमार पुत्र बालीराम उम्र 27 वर्ष निवासी हल्द्वानी नैनीताल को खोज निकाला, तथा 4 किमी0 जंगल के पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया और जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में आरक्षी चंदन रौतेला, प्रदीप मेहता, प्रकाश मेहता व सागर उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT