राष्ट्रीय युवा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क में युवाओं को दिया स्वदेशी संकल्प का संदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इसके अलावा, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आँचल दुग्ध संघ में समीक्षा बैठक, दुग्ध गुणवत्ता और विपणन व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  अंगीठी जला कर सोने की कीमत भारी पड़ी, एक की मौत और दूसरा ICU में

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और स्टार्टअप, मेक इन इंडिया तथा स्किल इंडिया जैसे अभियानों को मिलकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अनियोजित और अवैध गतिविधियों पर MDDA की बड़ी कार्रवाई

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT