उत्तराखंड में बाघ का हमला, बुजुर्ग की मौत से पूरे गांव में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला कुमाऊँ मंडल के ऊधमसिंह नगर जिले का है। खटीमा ब्लॉक के दूरस्थ गांव बग्गा 54 में रविवार रात बाघ ने 73 वर्षीय बुजुर्ग शेर सिंह कन्याल को हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, शेर सिंह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। जब शाम तक वह घर लौटे नहीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जंगल में झाड़ियों के पास उनका शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को जंगल में अकेले न जाने और सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

Ad_RCHMCT