राष्ट्रीय युवा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क में युवाओं को दिया स्वदेशी संकल्प का संदेश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इसके अलावा, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत” का संदेश देश की मजबूत नींव के लिए युवाओं को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, अनुशासन अपनाने, शिक्षा और कौशल विकास पर जोर देने तथा राष्ट्र कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और स्टार्टअप, मेक इन इंडिया तथा स्किल इंडिया जैसे अभियानों को मिलकर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

इस अवसर पर विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT