इस अस्पताल में नाक की सर्जरी की हुई शुरुआत

ख़बर शेयर करें -

जिला अस्पताल अल्मोड़ा में एम्स से आए हुए कान नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर गुप्ता ने कान के जटिल ऑपरेशन के बाद नाक के ऑपरेशन की भी शुरुआत कर दी है।


आज 55 वर्षीय अल्मोड़ा निवासी कमला देवी का जिनकी नाक की हड्डी गिरने की वजह से टूट गई थी जिसकी वजह से उनकी नाक का आकार विकृत हो गया था सुन कर के सफल ऑपरेशन डॉ अंकुर गुप्ता द्वारा किया गया।


इस ऑपरेशन में नर्स मीनू, हिमानी, रोजलिन, भास्कर एवं ओटी टेक्निशियन गणेश, तथा डॉ कविता एवं डॉ मनोरंजन पंत एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने सहयोग किया।
डॉ अंकुर गुप्ता ने इस सर्जरी को भी स्वयं के उच्च गुणवत्ता के औजारों एवं उच्च तकनीक की मशीनों से किया


इस तरह जिला अस्पताल के स्तर पर मेडिकल कॉलेज के स्तर की स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान एवं बीपीएल योजना के तहत मरीजों को निशुल्क उपलब्ध हो रही है।
से अब कान के बाद नाक के सामान्य ऑपरेशन हेतु भी अब पहाड़ के मरीजों को मैदानों के महंगे अस्पताल की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।


जहां एक और बेस अस्पताल में महज ₹200 के उपकरण ना हो पाने की वजह से विगत 1 वर्षों से पाइल्स की सर्जरी नहीं हो पा रही है ऐसे समय में डॉ अंकुर गुप्ता स्वयं के व्यय पर एंडोस्कोप माइक्रो मोटर माइक्रोस्कोप एंडोस्कोपी यूनिट एंड पीस हैडलाइट ऑटोस्कोप लाइट सोर्स कान नाक एवं गला की सर्जरी के उपकरण क्रय कर मरीजों के हित में सर्जरी कर रहे हैं।


शासकीय स्तर पर उपकरणों एवं औजारों को क्रय करने हेतु जब 3 बार आवेदन देने के पश्चात भी कोई समाधान नहीं हुआ तब डॉ अंकुर गुप्ता द्वारा मरीजों की सेवा हेतु उपरोक्त वर्णित एवं उपकरणों को निजी व्यय पर क्रय किया जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1000000 है।

Ad_RCHMCT