भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन और फल वितरण

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी और गढ़वाल रामनगर लोकसभा सीट के सांसद श्री अनिल बलूनी जी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में राशन एवं फल सब्जी वितरण किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(देहरादून) नंदा गौरा योजना के लिए आवेदन को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस तारीख तक करें आवेदन

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे संवासियों से भेंट करके उनके कुशलक्षेम जानी और अपने नेताओं के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए फल सब्जी एवं राशन वितरित किए।


भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खाती,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व दर्जा मंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, अजीत सिंह रावत, आनंद कड़ाकोटी, महिपाल सिंह, आशा बिष्ट, माया रावत, छात्र संघ उपाध्यक्ष मनोज पांडे, भारत तिवाड़ी, कुलदीप माहेश्वरी, रामभरोसे लाल, अशोक गुप्ता, संजीव सैनी, मनोज पंत आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT