यहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी।यहां भारत-चीन सीमा पर उत्तरकाशी जिले में नेलांग घाटी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई है। वहीं एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला


मिली खबरों के अनुसार मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो रहा था। इसी भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है।



जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी घायल हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन


बता दें, भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 सड़कों पर आवाजाही ठप पड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

यह भी पढ़ें 👉   गुलदार का आतंक: बच्चे को उठाए जाने के बाद आठ स्कूलों में अवकाश


राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर यातायात बाधित है।

Ad_RCHMCT