संस्था संचालकों ने हड़पी सैकड़ों लोगों की रकम, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक संस्था के संचालकों पर सैकड़ों लोगों की रकम हड़पने का आरोप लगा है। मामले में संस्था के ही एजेंट ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हैली सेवा की घोषणा और चारधाम तैयारी—सीएम धामी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

इसाई नगर लामाचौड़ निवासी भीम चन्द्र ने बताया कि वह वर्ष 2016 से मुखानी स्थित देव भूमि बहुउद्देशीय स्वायत्त सहकारिता नामक संस्था में बतौर एजेंट कार्यरत रहा है। इस संस्था में उसके माध्यम से करीब 200 लोगों ने पैसा जमा कराया। शुरूआत में तो संस्था लोगों को उनका पैसा ब्याज सहित वापस करती रही। लेकिन वर्ष 2019 से लोगों को उनका पैसा देना बंद कर दिया गया।  एजेंट ने समिति अध्यक्ष हेम चन्द्र और सचिव विकास दुर्गापाल पर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Ad_RCHMCT