अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर पंत पार्क में कांग्रेसियों ने रखा उपवास।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में जिस प्रकार से कुछ दिन पूर्व ही युवाओं के ऊपर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया था इसको लेकर आज हल्द्वानी के पंत पार्क में कांग्रेस ने उपवास रखा, उपवास

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश सहित कई नेता मौजूद रहे, उन्होंने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया,

वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बेरोजगारों के लिए आत्मघाती कदम है।

कांग्रेस ने युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की, करण माहरा ने कहा की भाजपा सरकार के इशारे पर कहीं युवाओं पर देशद्रोह ना लग जाए, सालों से भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ सरकार अग्निपथ योजना को लागू कर धोखा कर रही है जिससे युवाओं में खासा रोष है।

Ad_RCHMCT