उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में भाजपा से जुड़े लोगों को मिली नियुक्तियां-हरीश रावत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में जिस प्रकार से पेपर लीक मामला सामने आया उसके बाद सभी भर्तियों के ऊपर शक का घेरा खड़ा हो गया जिसके बाद इस मामले में काफी गिरफ्तारी भी हो चुकी है और आप भर्ती घोटाला मामला हल्द्वानी के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर बढ़ चुका है बता दे उत्तराखंड मुक्त विद्यालय में भाजपा और आरएसएस से जुड़े कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों और करीबियों को विभिन्न पदों पर दी गई गई नियुक्तियों को लेकर पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। हल्द्वानी में पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय में कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री के इशारे पर भाजपा, आरएसएस और विद्यार्थी परिषद से जुड़े कई बड़े पदाधिकारियों और करीबियों को उनकी योग्यता से बड़े पदों पर नियुक्तियां दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी को मुक्त विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं, लेकिन उनके पास असिस्टेंट प्रोफेसर की जो योग्यता होनी चाहिए वह नहीं है, साथ ही भाजपा से जुड़े कई लोगों को उत्तराखंड मुक्त विद्यालय में नियुक्तियां दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट के दौरान हिंसाः मारपीट और गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप

आगामी 14 सितंबर को मुक्त विश्वविद्यालय में हुई भर्ती घोटाले समेत राज्य में चल रहे कई अन्य भर्ती घोटाले के मामले को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी और यह मांग की जाएगी कि इन पूरी घोटालों की सीबीआई जांच हो ताकि दोषियों पर कार्रवाई हो सके।जिसकी पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राज्य सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, दामाद भी घायल

Ad_RCHMCT