हल्द्वानी में यहां गुलदार दिखने से दहशत में लोग, कांबिंग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के आबादी वाले इलाके में गुलदार की दस्तक देखी गई है। रामपुर रोड के चांदनी चौक में शनिवार की प्रातः गुलदार देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। हो-हल्ला होने पर भाग रहा गुलदार तारों में उलझ गया। बाद में जंगल की तरफ भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी का दो दिवसीय दौरा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

गुलदार की दस्तक से रामपुर रोड से सटे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार की प्रातः गुलदार देखे जाने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। गुलदार के तार में फंसने पर लोग हो-हल्ला करते रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नशे में टल्ली युवकों ने मचाया कहर, पुलिस से भी की हाथापाई

इससे पहले कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती गुलदार तार से निकल कर जंगल की तरफ भाग निकला। इधर विभागीय टीम जंगल में कांबिंग कर रही है। वन अधिकारियों ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की ह‌ै। 

Ad_RCHMCT