उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा जल्द हो सकता है। इसे लेकर राज्यस्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मंच से लेकर बैठने तक की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है।
संभावना है कि वे 14 अप्रैल को प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। इसके दौरान प्रधानमंत्री देहरादून में कई प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
पहले प्रधानमंत्री का दौरा 4 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अन्य राज्यों में चुनावी व्यस्तताओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। फिलहाल पीएमओ से दौरे का अधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का उद्घाटन करेंगे, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना का शिलान्यास करेंगे और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी हो रही हैं और उनका आगमन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।




