रूद्रपुर। अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस ने कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर कड़ा वार: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
आईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुपालन में एसएसपी के दिशा-निर्देशन में अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस का अभियान जारी, कई जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
इस क्रम में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण कर रहे फड़, ठेले, दुकानें आदि हटाए गए। पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।




