अश्लील हरकतें करने का आरोपी पुत्र बना रहा केस वापस लेने का दबाव, ‌मारपीट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मारपीट और अश्लील हरकतें करने का आरोपी सौतेला पुत्र महिला पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसके लिए महिला को डराया-धमकाया जा रहा है। ऐसा न करने पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

पुलिस को सौंपी तहरीर में गौजाजाली निवासी महिला ने कहा है कि उसका सौतेला पुत्र आसिफ उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। आरोप है कि उसने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आरोप है कि इसके बाद से आसिफ उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसे लेेकर वह बीते दिवस उसके घर में घुस गया और धमकाने लगा। आरोप यह भी है कि उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

Ad_RCHMCT