यहां हाईवे किनारे किए गए अतिक्रमण पर सख्त हुई पुलिस, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। अवैध अतिक्रमण को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस ने कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

आईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुपालन में एसएसपी के दिशा-निर्देशन में अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस का अभियान जारी, कई जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इस क्रम में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण कर रहे  फड़, ठेले, दुकानें आदि हटाए गए। पुलिस का कहना है कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही  जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT