पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी में बरती लापरवाही, एसएसपी ने किये निलंबित

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में अनुशासनहीनता और लापरवाही सामने आई है। इसे एसएसपी पीएन मीणा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने ऐसे तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया बैडमिंटन क्लब की स्मारिका “प्रयास बेहतर कल के लिए” का विमोचन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को पुलिस कर्मियों के ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिकायतें लगातार मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कांस्टेबल शंकर सिंह, दीपक सिंह राणा और मनोज सिंह राणा को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।माना जा रहा है कि अभी जिले में कई अन्य पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत

Ad_RCHMCT