प्रभात ध्यानी को मिलेगा विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान, बधाईयों का तांता

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- नगर के जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता व आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2025 का विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम 29 सितम्बर को आईआरडीटी सभागार, निकट सर्वे चौक, देहरादून में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध लोक गायक प्रीतम भरतवाण होंगे।

सेव हिमालयन मूवमेंट के अध्यक्ष समीर रतूड़ी ने बताया कि चयन समिति ने इस वर्ष यह सम्मान प्रसिद्ध प्रभात ध्यानी के समाज के प्रति समर्पण व सामाजिक मुद्दों के प्रति तत्परता को देखते हुए लिया। सम्मान के लिए विभिन्न माध्यमों से 18 नामों के प्रस्ताव चयन समिति के पास आये। सभी नामों पर उनके कार्य क्षेत्र, आंदोलनों में भूमिका, उनके अनुभव, उपलब्धियां, जन मानस के लिये किये हुये कार्यों के आधार पर चर्चा की गयी। सभी नामों पर चर्चा करने पश्चात चयन समिति द्वारा अंतिम चरण में चार नामों पर गौर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुष्ठ आश्रम में राशन और फल वितरण

प्रभात ध्यानी के नाम पर सबकी सहमति बनी। प्रभात ध्यानी अपने छात्र जीवन से नौजवानों के मुद्दों से लेकर आज तक अनेक संघर्षो में शामिल है। खनन माफिया के खिलाफ उनकी भूमिका प्रशंसनीय रही है। राज्य आन्दोलन, कमजोर वर्ग के हक हकूको की लड़ाई, जमीनों की लूट के खिलाफ व अनेक आंदोलनों में प्रभात ध्यानी की भूमिका रही है। चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चन्द्र जोशी, कॉमरेड समर भंडारी, पूनम कैन्त्युरा, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अनिल स्वामी शामिल थे। प्रभात की इस उपलब्धि पर नगर के सामाजिक, राजनैतिक दलों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सजा सुनाई, स्कूल प्रशासन पर भी शिकंजा

Ad_RCHMCT