उत्तराखंड में बारिश से राहत, इस दिन तक साफ रहेगा मौसम, फिर बारिश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच अब लोगों को कुछ दिनों की राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 23 सितंबर तक राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक या भारी बारिश की कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

23 सितंबर तक राहत के बाद 24 सितंबर को एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश का दौर लौट सकता है। मौसम विभाग इसको लेकर नजर बनाए हुए है।

इस साल मानसून उत्तराखंड में अपनी सामान्य औसत से 70% अधिक बारिश लेकर आया है। अकेले देहरादून में 1 से 19 सितंबर के बीच 446.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 160% ज्यादा है। 2019 में पूरे सितंबर में 489.9 मिमी बारिश हुई थी, और इस बार वह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

आमतौर पर उत्तराखंड से मानसून की विदाई सितंबर के आखिरी सप्ताह में होती है, और इस बार भी 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच विदाई के आसार हैं। हालांकि, आमतौर पर इस समय इतनी अधिक बारिश नहीं होती, जितनी इस बार देखने को मिल रही है।

Ad_RCHMCT