रामनगर:-भारी मात्रा मे कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- जिला आबकारी अधिकारी के दिशा निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ रोड चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ पकड़कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों से बरसी मुसीबत: बदरीनाथ मार्ग पर गिरी चट्टानें, यातायात ठप

जानकारी के अनुसार पुल के ऊपर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जो टीम के देखकर भागने लगा। दबिश टीम ने भागकर संदिग्ध को मौके पर ही पकड़ लिया। मौके पर जामातलाशी में इस व्यक्ति के दाये हाथ में प्लास्टिक का कट्टा बरामद हुआ जिसके अंदर लगभग 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: एक की जान गई, दो घायल

पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अमर सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह निवासी तुमडिया डाम प्रथम मालधन चौड़ बताया। अभियुक्त को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्यवाही की जा रही है। टीम में आबकारी निरीक्षक उमेश पाल, पवन कांबोज, कुंवर सिंह वोहरा आदि रहे।

Ad_RCHMCT