रामनगर-यहाँ नाबालिग से दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज।।

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

रामनगर- मंगलवार की देर शाम रामनगर विकासखंड के अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी के परिजनों ने कोतवाली आकर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

वहीं दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौपते हुए बताया कि एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

कोतवाल ने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

साथ ही उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने की भी कार्रवाई की गई है इसके अलावा उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान न्यायालय में दर्ज कराने की भी कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT