रामनगर-विधायक ने किया विधायक निधि से निर्मित कार्यों का विधिवत शुभारम्भ।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – बुधवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दूरस्थ क्षेत्र तुमड़िया डाम-2 दुग्ध डेरी व रा०उ० मा०वि० पटरानी में विधायक निधि से निर्मित टीन शेड का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियो की उपस्थिति में विधिवत शुभारम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

तत्पश्चात शिवनाथपुर नईबस्ती शिल्पकार जन जागृति समिति पहुँचकर मात्रशक्तियो को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामवासियो को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि आप सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये।

यह भी पढ़ें 👉  शहर, उद्योग और स्थिरता: केंद्रीय बजट 2026 में आर्थिक विकास का नया विज़न

सरकार सभी को मूलभूत सुविधा देने के लिये निरतंर प्रयासरत है। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को भी सरकार की हर योजनाओं का लाभ मिले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

इस अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा, के०के० शर्मा,हरीश दफौटी,निर्मला रावत,मुन्नी आर्य, विपिन जोशी,जितेश टम्टा, जगदीश कुमार, शमपी कुमार,बिट्टू टम्टा, जीवनलाल,राजकुमार, सुरेश कुमार, डोरी लाल आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT